September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी की पहल का हुआ असर

0
1002368344
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नगर पालिका ने हरेला मेला-2025 का आय-व्यय किया सार्वजनिक

भीमताल नैनीताल।
नगर पालिका भीमताल द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव-2025 के आय-व्यय का विवरण सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चन्द्र बृजवासी की शिकायत के बाद आखिरकार सार्वजनिक कर दिया गया है। मेले के समाप्त होने के कई महीने बीत जाने के बाद भी आय-व्यय सार्वजनिक न होने पर बृजवासी ने नगर पालिका को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर पारदर्शिता की मांग की थी। उनकी शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने मेले का संपूर्ण आय-व्यय ब्यौरा उपलब्ध कराया।प्राप्त विवरण के अनुसार इस वर्ष हरेला मेले से कुल ₹25.81 लाख की आय हुई, जिसमें से ₹20.49 लाख खर्च किए गए और ₹5.32 लाख से अधिक की बचत हुई।आय का विवरण
1: दुकानों से प्राप्त आय : ₹20,24,500
2: छोटे फूड स्टॉल/रैस्टोरेंट से आय : ₹45,600
3: मनोरंजन/झूले आदि से आय : ₹5,11,000
कुल आय : ₹25,81,100

प्रमुख व्यय 1: मंच, पंडाल व टेंट : ₹1,77,000
2: लाइट व साउंड : ₹62,000
3: कलाकारों का पारिश्रमिक : ₹4,14,500
4: शीतल पेय/जलपान : ₹2,40,000
5: फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी : ₹1,65,250
6: मोबाइल शौचालय : ₹1,60,000
7: पब्लिसिटी व अखबार : ₹2,70,000 (कुल)
8: अतिथि सत्कार (कमरा-खाना) : ₹90,000
9: अन्य मदों में व्यय : शेष राशि
कुल व्यय : ₹20,48,950

शेष बचत : ₹5,32,150 सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चन्द्र बृजवासी ने बताया कि जनता के पैसों से होने वाले हर आयोजन का हिसाब जनता को पता होना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका द्वारा विवरण देने पर संतोष जताते हुए कहा कि यह पारदर्शिता की जीत है। साथ ही उन्होंने मांग की कि आगे से सभी सार्वजनिक आयोजनों का आय-व्यय अपने आप समय पर सार्वजनिक किया जाए, ताकि किसी को भी शिकायत करने की नौबत न आए।अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *