September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

करियर काउंसलिंग मे कुशाग्र जोशी द्वारा

0
1002312870
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

छात्र-छात्राओं के करियर को लेकर दी जानकारी

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित बिशप इंटर कॉलेज मे विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापकों एवं छात्रों के आग्रह पर गुरुवार को कुशाग्र जोशी द्वारा करियर काउंसलिंग का प्रोग्राम किया गया। बता दें कुशाग्र जोशी नैनीताल के निवासी हैं उनके द्वारा वर्ष 2022 में हाई स्कूल की परीक्षा 98.6 अंकों के साथ पास कर कुमाऊं में पहला स्थान पाया था जिसे प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों द्वारा अपने मुख्य पृष्ठ पर प्रमुखता से छाया गया था। जिसके पश्चात उन्होंने फिटजी दिल्ली में कोचिंग के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। वर्तमान में कुशाग्र आईआईटी गुवाहाटी में इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र है। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं अध्यापकों एवं प्रबंधक द्वारा कुशाग्र का स्वागत किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में कुशाग्र ने छात्र-छात्राओं से बातचीत की तथा उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सटीक उत्तर दिया गया। कुशाग्र ने मुख्य रूप से जे ई मैन्स जे ई एडवांस्ड और जोशा राउंड और चॉइस फिलिंग के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई उसके पश्चात कुशाग्र द्वारा कोडिंग के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया। और छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया गया। अपने बीच को कुशाग्र को पाकर सब छात्र छात्राएं बहुत ही उत्साहित थे। सफल काउंसलिंग के लिए विद्यालय प्रबंधक नीलम दानी प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों द्वारा कुशाग्र को पुनः विद्यालय आने का आग्रह किया गया। जो उनके द्वारा स्वीकार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *