September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

30 नवंबर तक राशनकार्ड धारक राशन की दुकान में पहुँच कर अनिवार्य रूप से कराएं ई- केवाईसी

0
1002136637
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी में  सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत नैनीताल जिले के विकास खण्ड बेतालघाट के  मिनी स्टेडियम चापड़ में लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जनता को बहुउद्देशीय शिविर में शामिल होकर विभागीय योजनाओं का लाभ लेना चाहिए ।
 इस मौके पर जनप्रतिनिधियों से अपील की कि अपनी ग्राम सभा में खुली बैठकों का आयोजन कर अपात्र राशन कार्ड के स्थान पर पात्र लाभार्थियों का चयन कर आवश्यक दस्तावेज विभाग में संस्तुति सहित मुहैया करवाए ताकि पात्र लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान करवाया जा सके । सभी राशनकार्ड धारकों को 30 नवंबर तक राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक लाभार्थी को अपनी राशन की दुकान में पहुँच कर अनिवार्य रूप से ई- केवाईसी करवानी है । इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बेतालघाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे । खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ और पारदर्शी बनाए जाने के उद्देश्य से जनपद में राशन कार्ड धारकों को विभिन्न उचित दर विक्रेताओं की दुकान से ई पोस मशीन से राशन वितरण करवाया जा रहा है । कहा कि यह मशीन एंड्रॉयड सिस्टम पर कार्य करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *