September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल समाचार के 31वीं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं

0
1002050577
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

को मुख्य अतिथि बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला ने किया पुरुस्कृत

नैनीताल। सरोवर नगरी में 31वीं नैनीताल समाचार निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को नगर के प्रतिष्ठित सीआरएसटी इंटर कॉलेज के सभागार में मुख्य अतिथि बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला द्वारा किया गया। बता दे समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर धनेश पांडे ने की है।
इससे पूर्व नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन साह ने कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि का व्यापक परिचय दिया। मुख्य अतिथि उदय किरौला आज भी बच्चों के बीच आन लाईन के माध्यम से व्यापक रूप से जुड़े रहते हैं। उन्होंने बच्चों के साथ के अपने संस्मरण और अनुभव श्रोताओं का बताए। उन्होंने बताया कि बच्चों से हम कया-कया सीख सकते हैं।
मुखय अतिथि प्रोफेसर धनेश पांडे ने अपने संबोधन में निबंध लेखन और भाषा की सरलता पर व्यापक व्याखयान दिया। अंत में प्रतियोगिता में सफल रहे प्रतियोगी वरिष्ठ वर्ग में सुनयना तथा कावया जोशी तथा कृतिका बिष्ट व रिया वर्गली व आयुष्मान पचोलिया तथा रोजम मध्यम वर्ग के विजेता हर्षित अधिकारी व वंशिका तथा मौलश्री तथा महेश व कनिष्का वर्मा तथा स्वास्तिका तथा हितेश एवं कनिष्ट वर्ग के विजेता झनविका गुणवन्त समेत चंपा मेहरा व वासु त्यागी समेत खुशी व खुशबू बिष्ट तथा हर्ष जोशी को समानित किया गया। प्रतियोगिता की चल वैजयन्ती सील्ड भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल ने प्राप्त की। समारोह में युगमंच के जहूर आलम समेत महिला मंच की डा उमा भट्ट व डा शीला रजवार व माया चिलवाल समेत हाईकोर्ट बार एसोशिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता के अलावा अमन बजाज, यतीश पंत, व त्रिभुवन फत्र्याल समेत प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल बिशन सिंह मेहता, नीलम जोशी सभी बच्चे एवं उनके अभिभावक आदि इस समारोह में मौजूद रहे जबकि नैनीताल समाचार की टीम से हरीश पंत, संजीव भगत, उमेश तिवाड़ी विश्वास, लाल सिंह चौहान, हरीश पाठक, मनमोहन चिलवाल, विनीता यशस्वी, जय जोशी, अजय कुमार,कन्चन, श्याम, दीपक आदि मौजूद रहे। अंत में दिनेश उपाध्याय द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया। समारोह का संचालन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की डा श्रुति पंत बनर्जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *