September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1002002217
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कुमाऊं के सभी एसएसपी को त्योहार के दृष्टिकोण वाहन चेकिंग के दिए निर्देश

नैनीताल। सरोवर नगरी में आयुक्त कुमाऊँ/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में त्योहारों का समय होने के कारण अलग-अलग स्थानों से काफी लोग मण्डल में आ रहे हैं और त्योहारों के पश्चात अवकाश से अपने-अपने कार्यस्थल को वापस भी जायेंगे। इस दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने के दृष्टिगत वाहनों में ओवर लोडिंग की संभावना होती है। इस हेतु सभी अधिकारी अपने-अपने जनपद में विशेष रूप से वाहनों की फिटनेश के साथ ही ड्राईविंग लाईसेन्स की भी चैकिंग कराई जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि वाहनों में ओवर लोडिंग न हो और कोई भी वाहन चालक मदिरा का सेवन कर वाहन न चलाने पाये। इस संबंध में जनपद स्तर पर प्रभावी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *