September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ओवरऑल चैंपियनशिप ट्राफी पर मोहनलाल शाह का कब्जा

0
1001974975
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शारदा संघ की 55 वीं चित्रकला प्रतियोगिता मैं मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण

नैनीताल । सरोवर नगरी के शारदा संघ की ओर से आयोजित 55 वीं ऑन द स्पॉट चिल्ड्रन पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को वीरवार को आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी छवि पंत की ओर से पुरुस्कृत किया गया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल ने बच्चों की ओर से बनायी गयी पेटिंग की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा उजागर होती है। उन्होंने कहा कि शारदा संघ लगातार 55 वें वर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों की प्रतिभा को उजागार करने में अहम भूमिका निभा रहा है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी छवि पंत ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
इससे पूर्व शारदा संघ के अवैतनिक महासचिव व प्रतियोगिता के आयोजक सचिव प्रो.घनश्याम लाल साह ने अतिथियों का शारदा संघ परिवार की ओर से स्वागत कर प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रतियोगिता में सर्वाधिक 19.5 अंक अर्जित करने वाली नगर के प्रतिष्ठित मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर को स्व.श्री भगवत पंत व राकेश पंत ओवरऑल चैंपियनशिप ट्राफी के साथ ही 6 हजार रुपएं की नकद धनराशि भेंट की। प्रतियोगिता में 11.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर सेंट मेरी कान्वेंट व 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे सेंट जोजफ कालेज समेत दसवें स्थान हासिल करने वाले स्कूली बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गो के विजेता पुरु कृत किए गए।
इस दौरान शारदा संघ के अध्यक्ष प्रो.देवेंद्र लाल साह समेत चंद्र लाल साह, दारिका प्रसाद साह, डी.पी.साह, डा.मनोज सिंह बिष्ट, जहूर आलम, देवेंद्र लाल साह, प्रेमलता गुसाई, रोहित साह, दीपक साह, पूनम काडाकोटी समेत शारदा संघ के पदाधिकारी व सदस्य व गणमान्य जन व अभिभावक समेत विभिन्न स्कूल के प्रधानाचार्य व गुरुजनों मौजूद थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुरादाबाद गलोब एकसपोर्ट ने हर संभव सहयोग दिया। अंत में शारदा संघ के अध्यक्ष प्रो.देवेंद्र लाल साह ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *