September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा जिला कृषि अधिकारी नैनीताल से मिले, सौपा ज्ञापन

0
1001974810
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

धारी नैनीताल। धारी ब्लॉक के दूरस्थ के तीन गाँवों बबियाड, दुदुली व अमदो को कृषि मॉडल के रूप मे विकसित करने को लेकर वीरवार को भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा जिला कृषि अधिकारी नैनीताल से मिले और ज्ञापन प्रेषित किया।
मनोज शर्मा ने कहाँ कि ये तीनो गाँव कृषि उपज के मामले मे अच्छी उपज वाले गाँव है ए और गाँव के किसान काशतकारो का मुखय व्यवसाय भी कृषि ही है  इसलिये इन गांवों को कृषि के क्षेत्र कृषि मॉडल के रूप मे डेवलप किया जाय। कहा कि यहाँ के सिंचित व असिंचित क्षेत्र की तासीर के हिसाब से किसानों को प्रशिक्षित किया जाय तथा परंपरागत खेती के साथ ही  आधुनिक खेती व बेमौसमी सबजी आदि का उत्पादन कर किसान कैसे अपनी आय को अच्छी कर सकते हैं।  समय रहते उनको उन्नत किस्म के बीज उपलबध कराये जाय ,सिचाई वाले क्षेत्रो में आवश्यकतानुसार टैंक आदि बनाये जाय, किसानों के खेतो की मिट्टी की समय समय पर जाँच हो, कृषि सयंत्र मुहैया कराये जाय, खाद व बीज तथा दवा के अलावा कृषि सयंत्र आदि  नि:शुल्क या कम शुल्क मे मिले, कृषि सयंत्र की खरीद की प्रक्रिया सरलीकृत हो तथा तीनो गाँवों में कृषि मॉडल विकसित करने के लिये तीनो गाँवों का स्थलीय निरीक्षण कर वहाँ की आवश्यकतानुसार विकास एक कलस्टर तैयार हो। इस प्रक्रिया से ग्रामीण खेती के प्रति जागरूक होंगे  और  खेती के प्रति मोह बढ़ेगा  और पलायन भी रुकेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *