September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया जाना बेहद जरुरी

0
1001965650
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय की उन्नत भारत अभियान टीम एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पौघरोपण कार्यक्रम का आयोजन नैनीताल के समीपवर्ती प्रमुख धार्मिक स्थल हनुमानगढ़ी के समीप हल्द्वानी-नैनीताल सडक़ पर किया गया साथ ही पर्यावरण जागरूकता एवं कचरा प्रबंधन कर नैनीताल शहर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को वक्ताओं द्वारा संबोधित भी किया गया।
इस दौरान प्रोफेसर अनिल बिष्ट ने पर्यावरण को स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया तथा कूड़ा प्रबंधन को जैविक एवं अजैविक रूप में पहचान कर पर्यावरण को साफ रखने संबंधी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को दी। कार्यक्रम में एनएसएस की कॉर्डिनेटर डॉ. शिवांगी चनियाल भी उपस्थित रही और उनके द्वारा भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का आह्वाहन किया गया। कार्यक्रम में उन्नत भारत अभियान टीम के कन्वेनर प्रोफेसर अनिल बिष्ट समेत एनएसएस की डीएसबी शाखा की कन्वेनर डॉ. शशि पांडे समेत डॉ जितेंद्र कुमार लोहनी, डॉ ललित मोहन तथा डॉ. हिमानी जलाल के अतिरिक्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे जिन्होंने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक एवं बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रोफेसर बिष्ट द्वारा निकट भविष्य में ऐसे ही कार्यक्रम अन्यत्र किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया ताकि छात्र छात्राओं को पर्यावरण जागरूकता से सक्रिय रूप से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *