September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जनहित संस्था की आम बैठक श्री राम सेवक सभा सभागार में हुई आयोजित

0
1001944394
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

दिवंगत पूर्व नगरपालिका सभासद मनोज, गजाला खान, व स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी पदमा साह को दी श्रद्धांजलि

नैनीताल। सरोवर नगरी में जनहित संस्था की आम बैठक मल्लीताल स्थित श्री राम सेवक सभा सभागार में जगमोहन बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। बैठक में संस्था द्वारा विभिन्न सार्वजनिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के प्रारंभ में नैनीताल शहर में सार्वजनिक रूप से उत्कृष्ट समाजसेवी व कार्यकर्ता को सम्मानित करने पर विचार किया। सदस्यों से आग्रह किया गया कि ऐसे समाजसेवी का नाम संस्था के समक्ष रखे। इसी क्रम में जगमोहन सिंह बिष्ट, महेश चन्द्र आर्य व दिव्या साह द्वारा समाजसेवियों के नाम सुझाएं गये। इसके अलावा बी०डी०पाण्डे चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं पर शासन प्रशासन पर पुनः पत्राचार कर कार्यवाही की जाये। नैनीताल में जिलाधिकारी नैनीताल व लोक निर्माण विभाग को पूर्व में पार्किंग की उचित व्यवस्था न किये जाने पर आक्रोश प्रकट किया गया। बैठक में आगामी दोनों में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन नवम्बर 2025 के प्रथम सप्ताह में किये जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नगरपालिका परिषद् नैनीताल को संस्था द्वारा बी०एम०साह पार्क के सम्मुख स्थान पर एक सुलभ शौचालय बनाये जाने के अनुरोध पर कोई कार्यवाही न होने पर रोष व्यक्ति किया गया। और यह निर्णय लिया गया इस सम्बन्ध में जल्द शिष्टमंडल पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर शौचालय बनाने के लिए मिलेगा। और साथ ही गोलघर से पुराना घोड़ा स्टैण्ड तक वरिष्ठ नागरिकों के आवागमन हेतु रैम्प बनाने के लिए पत्र देकर अनुरोध किया जाएगा। साथ ही माल रोड में रात्रि 8:00 बजे के उपरान्त ई-रिक्शा संचालित न होने पर अत्यधिक आक्रोश प्रकट किया गया इस अव्यवस्था से सामान्य जन के लिये रात्रि के समय काफी कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस सम्बन्ध में ई-रिक्शा रात्रि में 8:00 बजे से 10:30 बजे तक चलाये जाने के लिये मिल जाएगा। और बैठक मे दिवंगत हुए पूर्व नगरपालिका सभासद मनोज तिवारी, गजाला खान, व स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी पदमा साह की आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर बैठक में जगमोहन सिंह बिष्ट जी के अलावा अशोक साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिव्या साह उपाध्यक्ष, महेश चन्द्र आर्या, महासचिव, भुवन कुमार आर्य, रईस अहमद, सिद्धार्थ बिष्ट, चन्द्रा पन्त,विजय साह, वकीलउ‌द्दीन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *