September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

12वीं ऑल सेंट्स कॉलेज अंतर-विद्यालयीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज

0
1001942860
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पहले दिन हुए तीन मुकाबले

नैनीताल। सरोवर नगरी के ऑल सेंट्स कॉलेज में आज 12वीं ऑल सेंट्स कॉलेज अंतर-विद्यालयीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान मेज़बान विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजिना रिचर्ड्स द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। जिसमें सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने खेल भावना और नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। शपथ के तुरंत बाद मुकाबलों की शुरुआत हुई।
पहला मैच ऑल सेंट्स कॉलेज की व्हाइट टीम और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के बीच खेला गया, जिसमें ऑल सेंट्स व्हाइट ने 11-6 से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से दिव्यानी सिंह ने 5 अंक और अनन्या पिमोली ने 4 अंक बनाए, जबकि भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की हिमानी कार्की ने अपनी टीम के लिए 4 अंक अर्जित किए। दिन का दूसरा मैच ऑल सेंट्स कॉलेज की ब्लू और ऑल सेंट्स रेड टीमों के बीच खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में ऑल सेंट्स ब्लू ने रेड टीम को 44-2 से हराया। ब्लू टीम की ज़ायना रहमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 अंक जुटाए और भाव्या श्रीधर ने 4 अंक का योगदान दिया। रेड टीम के लिए एकमात्र 2 अंक वल्लरी मोदी ने बनाए।
तीसरे और अंतिम मैच में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय का मुकाबला सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज, नैनीताल से हुआ। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंततः भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने 17-14 से जीत हासिल की। हिमानी कार्की ने अपनी टीम के लिए 13 अंक अर्जित कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं सेंट मेरीज़ की तरफ से तरणप्रीत कौर ने 7 अंक जुटाए, प्रतियोगिता में रेफरी दल में भुवन सिंह बिष्ट, राजीव गुप्ता, हरीश चौधरी, फरीद अहमद, हरीश जोशी, शेरब खम्पा और विनोद कनारी शामिल रहे। इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या अंजिना रिचर्ड्स, सेंट मेरीज प्रधानाचार्या सिस्टर मंजुषा, ऑल सेंट्स कॉलेज के खेल विभागाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, दिक्षित बिष्ट, मयंक रावत, भुवन पडियार, माणिक साह और भूपेंद्र सिंह रावत तथा अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *