September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हॉकी एकेडमी ट्रॉफी पर यूपी पुलिस लखनऊ का कब्जा

0
1001917770
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्य अतिथि नैनीताल बैंक के प्रबंधक निर्देशक सुशील कुमार ने

विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए मैदान में हॉकी एकेडमी द्वारा आयोजित एवं आदित्य बिड़ला सेंचुरी पेपर लालकुआं एवं द नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय 5 ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देहरादून एवं यूपी पुलिस लखनऊ के मध्य खेला गया। और रोमांचक मुकाबले में यूपी पुलिस ने मैच अपने नाम किया।
मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक द नैनीताल बैंक सुशील कुमार लाल रहे। मुख्य अतिथि सुशील कुमार लाल ने बताया कि नैनीताल बैंक लगातार बढ़ चढ़कर सामाजिक दायित्वों के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सहयोग हेतु लगातार काम कर रहा है। फाइनल मुकाबले में यूपी पुलिस ने 6-4 देहरादून को हराकर मैच अपने नाम किया। और ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं हॉकी एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश जोशी और विशिष्ट अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी देहरादून से ममता भट्ट, सर्वश्रेष्ठ उदयीमान खिलाड़ी बनारस की खिलाड़ी रोशनी रहीं। स्व एन के आर्या की स्मृति में विजेता टीम को दस हजार रूपए एवं उपविजेता टीम को पांच हजार रूपए की राशि भी प्रदान की गई।
गैलेक्सी स्पोर्ट्स ग्रुप द्वारा भी कलकत्ता टीम की उदयीमान खिलाड़ी गुड़िया एवं देहरादून टीम की अंकिता को स्मृति चिह्न प्रदान किया। टूर्नामेंट में अंपायर मंजुल सनवाल एवं डॉ मनोज बिष्ट रहे। इस मौके पर तकनीकी सलाहकार संजय गुप्ता, दीपक साह, गिरीश भट्ट, राजेश साह रहे।
उद्घोषक प्रो ललित तिवारी एवं हरीश सिंह राणा रहे।
इस दौरान नैनीताल हॉकी एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, प्रदीप जेठी, विमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, राजेंद्र सिंह, हर्षित पंत, भुवन बिष्ट, मोहित लाल साह, आनंद बिष्ट, पूर्व महासचिव डी एस ए अजय साह, भगवान कुंवर, विनोद साह, प्रकाश चंद्र विद्यार्थी, राजेंद्र बिष्ट, अरविंद पडियार, विशाल वर्मा, संतोष कुमार, संजय कुमार, देवेंद्र साह, गिरीश जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *