September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड से 15 गतका एथलीट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना​उत्तराखंड की गतका टीम इस राष्ट्रीय मंच पर गतका-सोटी

0
1001887451
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

और फरी-सोटी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी

​ नैनीताल। विश्व गतका फेडरेशन और एशियन गतका फेडरेशन से संबंधित देश की सबसे पुरानी पंजीकृत गतका संस्था, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन.जी.ए.आई.) द्वारा 10 से 12 अक्टूबर, 2025 तक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित गुरु नानक इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 13वीं नेशनल गतका (पुरुष और महिला) चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर का यह टूर्नामेंट न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न राज्यों की गतका टीमें तीन दिनों तक गतका-सोटी और फरी-सोटी में गहन व्यक्तिगत और टीम प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में भाग लेंगी।
हरप्रीत सिंह, जो कि उत्तराखंड गतका एसोसिएशन के महासचिव ने कहा कि, उत्तराखंड की ओर से 15 गतका एथलीट तीन दिवसीय 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। बता दे ऐसे वार्षिक मुकाबले पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट गतका को संरक्षित करने, प्रोत्साहित करने और पेशेवर खेल बनाने के अलावा उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं।
​उन्होंने कहा, “यह चैंपियनशिप विश्व गतका फेडरेशन द्वारा तैयार किए गए दीर्घकालिक ‘विजन दस्तावेज़-2030’ का हिस्सा हैं ताकि गतका खेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेल बनाया जा सके। हमारा उद्देश्य बेहतर तकनीकी मानकों को लागू करना, मिश्रित प्रतियोगिताओं के माध्यम से लैंगिक समानता सुनिश्चित करना और सूचना प्रौद्योगिकी आधारित टूर्नामेंट प्रबंधन प्रणालियों को अपनाकर इसे ओलंपिक स्तर के लिए तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *