September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी की नातिनी शुभांगी तमिल फिल्म कालकेतु में आएंगी नजर

0
1001839492
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल क्षेत्र की नातिनी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी अदाकारी से सभी को अपना बनाने वाली अभिनेत्री शुभांगी पंत इन दिनों नैनीताल तल्लीताल स्थित अपने ननिहाल में आई हुई हैं। बता दे जब भी उन्हें मौका मिलता है वह अपने ननिहाल जरूर आती है। क्योंकि उनकी माता को नैनीताल की मिट्टी खींच लाती है। और हर वर्ष वह दशहरे रामलीला और रावण दहन देखने आती है। और इस वर्ष शुभांगी अपनी माता और भाई के साथ यहां पहुंची हुई है। और मेरी भेंट उनसे दुर्गा पूजा मेले में हुई और उन्होंने बताया अभी तक वह दो दर्जन से अधिक दक्षिण भारत की फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। और लगभग आठ फिल्में रिलीज भी हो चुकी है। दक्षिण भारत में उनके अभिनय के लोग दीवाने हैं। शुभांगी ने बताया जल्दी ही उनकी अगली फिल्म कालकेतु शीघ्र ही रिलीज होने वाली है। और इसमें सबसे अच्छी बात यह है इस फिल्म में मां बेटी दोनों किरदार निभा रही हैं। शुभांगी की माता इंद्रा पंत उनकी माता के रोल में हैं। और इस फिल्म में देव गिल समेत तेलुगू के कॉमेडियन है। शुभांगी को गानों का भी बहुत शौक है और वह सिंगिंग भी करती हैं। इस फिल्म की कहानी राजाओं के पुनर्जन्म पर आधारित है। उन्होंने बताया इसकी कन्नड़, मलयालम आदि में भी डबिंग होगी। शुभांगी ने बताया वह सरोवर नगरी की रामलीला हर रोज अपनी मां और भाई के साथ देखती है। और उसे देखकर उनकी रुचि रामलीला के लिए भी बढ़ रही है। बता दे उनके पिता एयरफोर्स में विंग कमांडर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *