September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की उठी आवाज़

0
1001781351
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा ने ई ई पीडब्ल्यूडी को सोपा ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी की सड़कों पर वर्षा ऋतु के चलते जगह-जगह बने गड्ढों और खराब हालात को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा ने एक बार फिर पहल की है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर तत्काल मरम्मत की मांग की है।
संध्या शर्मा समय-समय पर सड़कों की समस्याओं को उजागर करती रही हैं और पहले भी उनकी आवाज़ उठने पर कई जगह सड़कों की मरम्मत का काम हुआ है। इस बार भी उन्होंने कहा है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो आमजन, विद्यार्थी, बुजुर्ग और पर्यटक गंभीर हादसों का शिकार हो सकते हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संध्या शर्मा हमेशा जमीनी स्तर पर जनहित के मुद्दे उठाती हैं और सड़क सुधार के लिए प्रशासन पर दबाव बनाकर लोगों को राहत दिलाने का काम करती हैं। उन्होंने ज्ञापन में। चीना मार्ग तल्लीताल, सिटी हार्ट होटल के पास कीरा मल्लीताल, बालिका स्कूल नियर कुर्माचल बैक शेरवानी रोड मल्लीताल, धामपुर बैड मोड, चिडियाघर रोड तल्लीताल रोड पर गट्टू को जल्द से जल्द भरने का निवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *