September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनी महिला जागृति संस्था द्वारा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत

0
1001781282
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पाषाण देवी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

नैनीताल। सरोवर नगरी में नैनी महिला जागृति संस्था द्वारा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत पाषाण देवी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आपदा के इस दौर में प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु, निरोगी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
आयोजक सचिव हरीश राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पाषाण देवी मंदिर वाले भूस्खलन क्षेत्र में सुरक्षात्मक उपचार कार्य करने का काम पूर्ण हो चुका है।
श्रद्धालु भी अब सुगमता पूर्वक ठंडी सड़क में आवागमन कर पा रहे हैं। इस दौरान आचार्य जगदीश चंद्र भट्ट, अध्यक्ष मंजू रौतेला, अमिता साह, मीनू बुधलाकोटि, अरविंद पडियार, विक्रम राठौर, तनिष्क मेहरा, आयुष भंडारी, नंदा बल्लभ भट्ट, जया पालीवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *