October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के प्रांगण मे

0
1001693744
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

ग्रैंड पेरेंट डे का आयोजन हुआ धूमधाम से

नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रतिष्ठित लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के प्रांगण मे ग्रैंड पेरेंट डे का आयोजन धूम धाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभ आरम्भ मुख्य अतिथि कुर्मांचल बैंक के पूर्व अध्यक्ष अलोक साह एवं गीता साह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल करके किया गया। जिसके उपरान्त विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया, बच्चों के द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति पर आधारित बैंड परफोर्मेंस किया गया जिसमें विभिन्न लोक सांस्कृतिक गीत गए गए पश्चात् प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा दादा दादी को समर्पित कार्यक्रम किए गए जिसमें डांस और भाषण प्रतियोगिता प्रमुख थी।
दादा दादी के लिए विभिन्न खेलो का भी आयोजन किया गया। अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद यापन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी उप प्रधानाचार्या कविता सनवाल, शिक्षक गण तथा सभी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *