October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एस.एस. स्नूकर क्लब चैंपियनशिप पर फै़ज़ सिद्दीकी का ट्रॉफी पर कब्जा

0
1001664700
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। एस.एस. स्नूकर क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित द्वितीय स्नूकर चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला आज बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 10 अगस्त से आरंभ हुई थी, जिसमें नैनीताल,भीमताल एवं भवाली के अंतर्गत आने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें अंततः फाइनल मुकाबला फै़ज़ सिद्दीकी और लोकेश साह के बीच खेला गया, जिसमें फै़ज़ सिद्दीकी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा भाजपा की जिलाध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी कविता गंगोला व विशेष अतिथि भाजपा नेता विक्रम सिंह रावत ने विजेता फै़ज़ सिद्दीकी को 21 हज़ार रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी तथा उपविजेता लोकेश साह को 11 हज़ार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की।
इस अवसर पर गंगोला ने आयोजन समिति को धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं को नशे एवं अन्य बुरी आदतों से दूर रखने के साथ-साथ खेलों की ओर प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का खेलों में सक्रिय होना समाज एवं राष्ट्र के लिए सकारात्मक संदेश है। इस मौके पर प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कमेटी की ओर से सनी साह, गोविंद, सूरज टम्टा,एवं रोशन लाल ने सहयोग किया। फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे जिसमें किशन सिंह,करण सिंह बिष्ट (रवि), गोविंद, रोशन, मोहित जोशी, विनीत साह, सूरज, पीयूष जोशी, विमल बृजवासी, गोकुल, अनस ,भानु, मोनू, समीर, रोनी भारती आदि उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबले का संचालन सुमित राणा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *