October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल बैंक लिमिटेड के तत्वाधान में

0
1001638081
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का हुआ सफल आयोजन

टनकपुर नैनीताल। नैनीताल बैंक लिमिटेड की टनकपुर शाखा द्वारा मिलन वाटिका में एक वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय रिज़र्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक परमदीप सिंह द्वारा किया गया। बता दें कार्यक्रम का सफल आयोजन नैनीताल बैंक लिमिटेड के हल्द्वानी क्षेत्रीय प्रबंधक, राहुल प्रधान एवं टनकपुर शाखा प्रबंधक, आलोक सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना, भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना तथा ग्राहकों को वित्तीय जागरूकता प्रदान करना था। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राहक और स्थानीय नागरिकों को भारत सरकार की प्रमुख वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं –

· प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के लिए मात्र 436 वार्षिक प्रीमियम पर ₹2.00 लाख का जीवन बीमा कवर प्रदान करती है। इसके साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना मात्र ₹20 वार्षिक प्रीमियम पर ₹2.00 लाख का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराती है। अटल पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की वृद्धावस्था को सुरक्षित बनाने हेतु सुनिश्चित पेंशन योजना। इस योजना के अंतर्गत ₹1000 से ₹5000 तक की निश्चित मासिक पेंशन प्राप्त की जा सकती है। इसमें प्रवेश की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष है। न्यूनतम मासिक प्रीमियम ₹42 से शुरू होता है। साथ ही ग्राहकों को री-केवाईसी की अनिवार्यता एवं महत्ता समझाई गई, जिससे उनके खातों का संचालन सुचारु रूप से जारी रहे। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को वित्तीय साक्षरता के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। विशेष रूप से डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी से बचाव तथा सुरक्षित बैंकिंग के उपायों पर प्रकाश डाला गया। अंत में कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि परमदीप सिंह (एजीएम, आरबीआई) ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाएँ पहुँचाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राहुल प्रधान ने अपने संबोधन में नैनीताल बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि बैंक का प्रयास है कि टनकपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र नागरिक को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल प्रधान ने ग्राहकों से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपने परिजनों व परिचितों को भी इनके प्रति जागरूक करें। इसके अलावा बैंक द्वारा सरकारी योजनाओं के तहत दिए जाने वाले ऋण जैसे PMEGP, MSY, NRLM, NULM, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, सोलर रूफ टॉप इत्यादि योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने आगे कहा कि नैनीताल बैंक वर्तमान में पूरी बैंकिंग इंडस्ट्री में सबसे कम ब्याज दर पर कार (7.90%) एवं गृह ऋण (7.40%) आवंटित कर रहा है, जिसका भी लाभ ग्राहकों को उठाना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम में नैनीताल बैंक टनकपुर शाखा के शाखप्रबंधक आलोक सिन्हा, मयंक थपलियाल, स्थानीय गणमान्य नागरिकों, ग्राहकों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। शिविर का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *