October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा

0
1001626880
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हमारी संस्कृति हमारी पहचान एवं हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम में तेहरा बुजुर्गों को किया गया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा केंट सभागार में हमारी संस्कृति हमारी पहचान एवं हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता एवं भवाली के समाजसेवी श्री दर्शन नेगी द्वारा स्युक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के 13 बुजुर्गों को सम्मानित किया गया जिसमें महेश लाल शाह, डॉक्टर दिनेश अवस्थी, पान सिंह रौतेला, बिहारी लाल शाह, गोपाल सिंह बिष्ट, दुर्गा दास शाह, कामेश्वर प्रसाद काला, हरीश लाल शाह, श्याम सिंह बिष्ट, केपी शाह, घनश्याम सिंह बिष्ट, उमेश लाल शाह, आर सिंह आनंद, को प्रतीक चिन्ह और शोल पहना कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सात नंबर टीम द्वारा बारह मासा की आकर्षक प्रस्तुति पेश की गई वैष्णो देवी ग्रुप द्वारा कुमाऊं में होने वाले तीज त्योहार की आकर्षक प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में शैली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जया पालीवाल प्रथम, भावना रावत द्वितीय एवं वर्षा आर्य तृतीय रही, ज्योति चौधरी अंजलि बिष्ट,हेमा पालीवाल, एवं ममता तिवारी, को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजिस्टार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने कहा हमारी संस्कृति हमारी पहचान कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू करने के लिए एक बहुत अच्छा अवसर है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पश्चिमी संस्कृति हमारे समाज पर हावी हो रही है इस प्रकार के कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी को तैयार करेगा विधायक सरिता आर्य ने क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा की लेक सिटी वेलफेयर क्लब साल भर नगर में कार्यक्रम कर एक मिसाल कायम कर रहा है और साल भर हमको होने वाले तीज त्योहार से रूबरू करा ता है पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने कहा कि लेक सिटी क्लब आने वाले समय में प्रदेश का अग्रणी क्लब होगा कार्यक्रम संयोजक प्रगति जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यक्रम में अध्यक्ष आभा शाह, सचिव कविता त्रिपाठी, प्रगति जैन, गीता शाह, हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट, रानी शाह, ज्योति ढोंडियाल, विनीता पांडे, रमा भट्ट, रमा तिवारी, खष्टी बिष्ट, कंचन जोशी, नीलम गुप्ता, सीमा सेठ, प्रे मा अधिकारी, सविता कुलारा, दया कुंवर, नीरू शाह, मानसी गर्ग, तुसी शाह, मीनू बुधलाकोटी, अमिता शाह, सरस्वती सिराला, भावना शाह, मधुमिता, सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *