October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

युगमंच नैनीताल व नैनीताल समाचार द्वारा आयोजित

0
1001618101
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जनकवि स्व0 गिरीश तिवारी गिर्दा के 15 वें स्मृति दिवस “

प्रयोगांक संस्था के कलाकारों ने
मातादीन चाँद पर नाट्य प्रस्तुति देकर दी श्रद्धांजलि

l

नैनीताल। सरोवर नगरी में बीते रोज शुक्रवार को जनकवि स्व0 गिरीश तिवारी गिर्दा के 15 वें स्मृति दिवस “गिर्दा को सलाम” के अवसर पर प्रयोगांक नैनीताल
द्वारा सी आर एस टी इंटर कॉलेज, मल्लीताल, नैनीताल के स्वo जगदीश साह प्रेक्षागृह में सायं 6:30 को मातादीन चाँद पर नाट्य प्रस्तुति की गई।
युगमंच नैनीताल व नैनीताल समाचार द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे प्रयोगाक संस्था द्वारा हरिशंकर परसाई कृत “इंस्पेक्टर मातादीन चाँद पर ” व “प्रेमियों की वापसी” पर आधारित हास्य नाटक “मातादीन चाँद पर” का मंचन किया गया। नाटक हरिशंकर परसाई रचित व्यंगों पर आधारित हैं. इस नाटक का नाट्य रूपान्तर एवं निर्देशन नैनीताल निवासी एवं भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ से नाट्य विषय में डिप्लोमा प्राप्त श्री मदन मेहरा द्वारा किया जा रहा है। संगीत निर्देशन नवीन बेगाना द्वारा किया जा रहा हैं. देश, सरकार, या डिपार्टमेंट लापरवाह नहीं होते हैं बल्कि व्यक्ति विशेष की वजह से व्यवस्थाये बत्तर हो जाती हैं, और देश, सरकार, या डिपार्टमेंट आरोपित हो जाते हैं .
नाटक मे मदन मेहरा, अमन कुमार, रोहित वर्मा, योगिता तिवारी, उमेश कांडपाल, नासिर अली, नीरज डालाकोटी, अनवर रज़ा, कौशल साह जगाती, पंकज रंधावा, विवेक खोलिया, मुकेश धस्माना, आदित्य कुमार, द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गई. नाटक के प्रदर्शन मे मिथिलेश पांडे, एच एस राणा, अनिल कुमार, किशन लाल, अंकिता तिवारी, हेमंत बिष्ट, जावेद हुसैन, वीरेंद्र साह, मनोज कुमार, द्वारा पार्श्व सहयोग किया जा गया हैं.
संस्था के उमेश कांडपाल ने बताया प्रयोगांक संस्था, नैनीताल अब तक विभिन्न विषयों पर 10,000 से अधिक नुक्कड़ नाटकों एवं 30 से अधिक नाट्य प्रस्तुतियों का सफलतापूर्वक आयोजन कर चुकी है। पूर्व आयोजनों में “डायरी (2017)”, “बड़े भाई साहब (2018)”, “रिफण्ड” (2022)”, “गोष्ठी” (2020), “मुनादी ” (2021), “द प्रपोज़ल” (2023) तथा “भगवद्जजुकम” (2024) जैसे प्रमुख नाटकों का मंचन किया गया है।
इस अवसर पर आलोक साह, गीता साह, अनूप साह, ज़हूर आलम, राजीव लोचन साह, विनोद पांडे, डी के शर्मा, मनोज कुमार, नीरज सिंह पांगती, हर्ष काफर, दीपक सहदेव, रवि जोशी, कुंदन बिष्ट, दीपा बिष्ट भास्कर आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *