October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी का शिक्षक संघ कूटा ने किया स्वागत

0
1001615812
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्व विद्यालय शिक्षक संघ कूटा तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने आज वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी का स्वागत किया । वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी को शॉल उड़ाकर तथा पौधों के फ्लायर , तथा श्री नंदा देवी महोत्सव का कैलेंडर तथा विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई मोमबती भेट कर उनका स्वागत किया गया । कूटा ने उम्मीद की है कि विश्वविद्यालय के विकास के कार्य उनके आना से और तेज गति से आगे बढ़ेंगे । उल्लेखनीय है कि कमलेश भंडारी ने डीएसबी से शिक्षा ग्रहण की तथा वर्तमान में वरिष्ठ कोषाधिकारी नैनीताल तथा वित्त नियंत्रक कुमाऊं विश्वविद्यालय के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है । स्वागत करने वाले में कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ उमंग सैनी ,डॉ अनीता आर्य डॉ विजय कुमार ,,डॉ मोहित सनवाल , डॉ राजेंद्र बोरा , तारा रीखोला ,कैलाश जोशी आदि शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *