October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मां नैना देवी मंदिर में लगने वाली दुकानों के लिए टेंडर हुआ प्रिंस ट्रेडिंग कंपनी के नाम

0
1001611514
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बिजली की लाइटों से शहर को सजाने के लिए टेंडर हुआ साईं लाइट हाउस का

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड मल्लीताल में आगामी 28 अगस्त से प्रारंभ होने वाले नंदा सुनंदा महोत्सव मैं लगने वाली दुकानों के टेंडर कमेटी के समक्ष हो गए हैं। बता दे गुरुवार को पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के गठित कमेटी में मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी सहायक अभियंता सिंचाई खंड दीनदयाल सती की मौजूदगी में निविदाएं खोली गई। मेले में लगने वाली दुकानों के लिए प्रिंस ट्रेडिंग कंपनी चंबा हिमाचल,ठाकुर जी इंटरप्राइजेज तथा देव इंटरप्राइजेज कुल तीन निविदाएं आयी थी। जिसमें प्रिंस ट्रेडिंग कंपनी ने 55 लाख 21 हजार की सबसे ज्यादा निविदा डाली गई थी। जिसके बाद कमेटी ने मेले के आयोजन की निविदा प्रिंस ट्रेडिंग कंपनी को दी है। दुकानों के टेंडर का बेस प्राइज 55 लाख रुलये रखा गया था। मां नैना देवी मंदिर और पूरे शहर को बिजली की लाइटों और सीसीटीवी का टेंडर 8 लाख रुपये में साई लाइट हाउस भवाली के नाम हुआ। इस मौके पर सभासद जितेंद्र पांडे जीनु, लता दफौटी, सपना बिष्ट,रमेश प्रसाद,राकेश कुमार सहित अन्य सदस्य और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *