October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल ब्रेकिंग: सियासी घमासान समाप्त

0
1001603266
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जिला पंचायत अध्यक्ष पर दीपा दर्मवाल ने किया कब्जा

प्रमाण पत्र मिलने के बाद घर पहुंचने पर हुई आतिशबाजी मनाया जश्न

नैनीताल। सरोवर नगरी में पिछले पांच दिनों के
इंतजार और सियासी घमासान के बीच आखिरकार छठे दिन जिला मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा मंगलवार को नैनीताल के जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव का परिणाम घोषित करते हुए प्रमाण पत्र जारी किए हैं जिला पंचायत एकट के तहत हुई मतगणना में भाजपा की प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने जीत हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया है वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्पित प्रत्याशी देवकी बिष्ट विजयी रहीं।
बता दें कि नैनीताल जिले में कुल 27 जिला पंचायत सदस्य हैं इनमें से 14 अगस्त (बीरवार) को मतदान के दिन केवल 22 सदस्यों ने ही मतदान किया जबकि 5 सदस्य मतदान में शामिल नहीं हो सके।इन 22 वोटों में भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल को 11 वोट जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 वोट मिले जबकि 1 वोट अवैध (अनवैलिड) घोषित किया गया।इस तरह मात्र एक वोट के अंतर से भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्पित प्रत्याशी देवकी बिष्ट को 11 तथा भाजपा समर्पित प्रत्याशी बहादुर सिंह नदगली को भी 11 मत मिले बाद में पर्ची के माध्यम से चुनाव परिणाम घोषित किया गया जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट को विजयी घोषित किया गया।
इससे पूर्व मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कोषागार दफतर के समक्ष जिला पंचायत के लिए नियुकत सहायक निर्वाचन अधिकारी व एडीएम विवेक राय व निर्वाचन अधिकारी डा.डी.सी.जोशी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *