October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एस 3 ग्रीन आर्मी के सदस्य गोविंद के जन्मदिन पर

0
1001598424
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

संस्था के सदस्यों ने आलू खेत क्षेत्र में लगाए वृक्षदार पौधे

नैनीताल सरोवर नगरी में एस 3 ग्रीन आर्मी द्वारा प्रात: लगभग 10:30 बजे भवाली रोड आलू खेत के जंगल में सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। बता दे यह पौधा रोपण अभियान संस्था के टीम मेम्बर गोविंद प्रसाद के जन्म दिन के अवसर पर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आलू खेत में इस साल का तीसरा वृक्षारोपण किया। और द्वारा बाज़ , पांगड़, सुरई,देवदार, पैया(चीड़) के 30 वृक्ष लगाए गये। संस्था के सदस्य गोविंद प्रसाद ने बताया हम सभी सदस्यों द्वारा अब तक करीब 3305 से उपर पेड़ लगाये जा चुके हैं। संस्था के सदस्यों ने लोगों से अपील की इस वर्षा ऋतु में कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और हमारे द्वारा चलाई जा रही मुहिम में हमारा साथ दें। आज के पौधा रोपण अभियान में दरबान सिंह गेड़ा जी द्वारा हमारी टीम को 150 पेड़ दिये गये. जिसके लिये पूरी टीम की तरफ से उनको आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर अभियान में गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, ललित बिष्ट,
शूरवीर सिंह चौहान, सुनील कुमार, के अलावा क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *