October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

12 वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता की तैयारी शुरू

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल के तत्वाधान में 12वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता स्विस लीग पद्धति में 24 अगस्त 2025 को शहर के गोवर्धन हाल (सेवा समिति)मल्लीताल मै खेली जायेगी।जिसकी तैयारी चल रही है। बता दें प्रतियोगिता अंडर 9; अंडर 11; अंडर 13; अंडर 15; अंडर 18; मै बालक और बालिका वर्ग में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 500 प्रति खिलाड़ी रखा गया है। संस्था द्वारा वर्ष 1992 से लगातार शतरंज प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 रखी गई है। प्रतियोगिता में सभी वर्गों मै प्रथम स्थान से लेकर पांचवे स्थान तक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।तथा सभी वर्गों मै पहले से लेकर तीसरे स्थान तक बालिकाओं को ट्रॉफी प्रदान किए जाएंगे। ओवरऑल स्कूल ट्रॉफी 3 स्थानों तक दिए जाएंगे।टूर्नामेंट मै आर्बिटर नीरज शाह; दिव्यांशु तिवारी; शेर सिंह बिष्ट होंगे।उक्त जानकारी नैनीताल जिला शतरंज सचिव ईश्वर दत्त तिवारी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *