October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारी ने

0
1001594238
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पाइंस केला खान क्षेत्र में फल वे छायादार पौधे लगाए

नैनीताल। सरोवर नगरी मे राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन द्वारा पाइंस केला खान क्षेत्र में संगठन की अध्यक्ष मंजू बिष्ट अध्यक्षता में संगठन के सदस्यों ने विभिन्न जातियों के फल वे छायादार पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण किया गया। संगठन के महासचिव बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखना है। राजकीय पेंशनर संगठन नैनीताल ने कार्यक्रम के माध्यम से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम से पूर्व नगर के जाने माने पर्यावरण विद् यशपाल सिंह रावत ने वनों की सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वनों का संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्य एक पूजा के समान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संगठन की अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने बताया कि इस कार्यक्रम में संगठन द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता में अपना योगदान प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में यशपाल सिंह रावत, योगेश साह असलम अली,धीरेन्द्र सिंह, कैलाश जोशी,ललित पांडे,घनश्याम सिंह बिष्ट ,दीपक साह, विनीता बिष्ट, जगदीश सिंह,रतन सिंह जंतवाल , गिरीश जोशी,दीपक साह, मोहन पंत, उमेश जोशी रेखा त्रिवेदी, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, होशियार सिंह मेहरा , केदार सिंह कार्की, सहित कई पेंशनर्स एवं पर्यावरणविद व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *