October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली रैली किया झंडा रोहण

0
1001589533
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जन्माष्टमी पर्व भी साथ-साथ मनाया भजन कीर्तन से भक्ति मय रहा माहौल

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित नैनी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर धूमधाम से मनाया और प्रधानाचार्य गिरीश सनवाल ने झंडारोहण किया। इस दौरान स्कूल सभागार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूल परिसर को गुब्बारों और तिरंगा झंडे से सजाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में झंडा लेकर भारत माता की जय और 15 अगस्त अमर रहे के नारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली। तत्पश्चात स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व भी धूमधाम से मनाया गया पर स्कूल परिसर में झांकी बनाई गई स्कूली छात्र छात्राएं कृष्ण की वेशभूषा धारण कर पहुंचे हुए थे। जो सभी को अपनी और आकर्षित कर रहे थे। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के भजन से स्कूल परिसर भक्ति में हो गया। प्रधानाचार्य गिरीश सनवाल ने सभी छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरण कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *