October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तल्लीताल व्यापार मंडल द्वारा

0
1001585975
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

वरिष्ठ नागरिकों द्वारा परिक्रमा करते हुए नैनी झील का चक्कर लगाकर रेस मैं किया प्रतिभाग

लिंक मैं क्लिक कर देखें परिक्रमा रेस की झलकियां

नैनीताल। सरोवर नगरी में तल्लीताल व्यापार मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों की नैनी झील परिक्रमा दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें लगभग शहर के महिला व पुरुष वरिष्ठ लगभग 40 से अधिक नागरिकों द्वारा परिक्रमा दौड़ में प्रतिभाग व झंडा रोहण कर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। परिक्रमा दौड़ गांधी चौक से प्रारंभ होकर ठंडी सड़क होते हुए वापस माल रोड होते हुए गांधी चौक पर समाप्त की गई। इस दौरान व्यापार मंडल द्वारा मिष्ठान वितरण का आयोजन भी किया गया। अध्यक्ष मारुति नंदन शाह ने बताया पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तल्लीताल व्यापार मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था लेकिन वर्षा होने के चलते कार्यक्रमों को आज स्थगित कर दिया गया है और आगामी 23 अगस्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन शाह, उपाध्यक्ष नासिर खान, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, उपसचिव जयंत उप्रेती, कोषाध्यक्ष हरीश लाल, सईब अहमद, राजीव लोचन शाह, रवेल सिंह आनंद, जेके शर्मा सुरेश चौधरी, मुन्नी तिवारी, अश्वनी नारंग सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक व्यापारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *