October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग की घटना में 06 आरोपी गिरफ्तार

0
1001584350
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। ब्लॉक बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान, ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, सशस्त्र विद्रोह किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान
घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी छड़ा खैरना, थाना भवाली, जिला नैनीताल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में विवेचना के दौरान, नामजद 06 अभियुक्तों को हस्वाकायदा गिरफ्तार, व 02 वाहन सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

  1. दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल पुत्र सुरेंद्र सिंह (28 वर्ष) – निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड (चोरपानी), रामनगर
  2. यश भटनागर उर्फ यशु (19 वर्ष) पुत्र राजीव भटनागर निवासी शिवलालपुर रोनिया, रामनगर
  3. वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39 वर्ष) पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर, रामनगर
  4. रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28 वर्ष) पुत्र चंदन प्रकाश, निवासी ढेला पटरानी, रामनगर
  5. प्रकाश भट्ट (28 वर्ष) पुत्र गोपाल दत्त निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता
  6. पंकज पपोला (29 वर्ष) पुत्र नर सिंह, निवासी खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता को गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर
    थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद, हेड कां. विनोद सिंह, हेड कां. नवीन पांडे, दीपक सामंत, दीपक सिंह,एच.जी. कपिल बुधोड़ी द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *