October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल में हुई लोकतंत्र की हत्या

0
1001577716
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मतदान करने जा रहे पांच सदस्यों का हुआ अपहरण

भाजपा पर लगे आरोप उच्च न्यायालय ने लिया संज्ञान एसएसपी को लगाई फटकार

नैनीताल। सरोवर नगरी में आज लोकतंत्र की हत्या देखने को मिली जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जिला पंचायत मार्ग पर लगभग 100 से 150 मीटर की दूरी पर पांच जिला पंचायत सदस्य का अपहरण खुलेआम किया गया। अपहरण करने वाले भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। और दुखद बात यह है जब उन पांच लोगों का अपहरण हुआ तब वहां सैकड़ो की तादाद में पुलिस मौजूद थी। जिसने भी यह घटना सुनी इस घटना को निंदनीय बताया। और जब पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया तो कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी की तरफ से उच्च न्यायालय में जाकर न्याय की गुहार लगाई और मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कांग्रेस प्रत्याशी के साथ उच्च न्यायालय पहुंचे। सनी डबल बेंच में हुई इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस कस्टडी में ले जाकर मतदान करने का आदेश जारी करते हुए 5 अपहरण कर्ताओं को 2 घंटे के भीतर न्यायालय में पेश करने के आदेश एसएसपी नैनीताल को दिए। लगभग 4:30 बजे दोबारा न्यायालय में सुनवाई के दौरान एसएससी ने न्यायालय में कहा के अभी वह पांच लोगों का कोई सुराग नहीं लगा है जिस पर एसएसपी को फटकार लगाई गई। इस दौरान अपहरण कर्ताओं के परिवार के लोग भी न्यायालय में पहुंचकर उनको सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई। उच्च न्यायालय द्वारा दोबारा मतदान करने के आदेश दिए जिस पर जिला अधिकारी सिंह ने न्यायालय से कहा कि वह मुख्य चुनाव अधिकारी को बताने के बाद उनके आदेश के अनुसार दोबारा मतदान करने का आश्वासन दिया। आज दिन भर गहमा गहमी का दिन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *