October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लाखन नेगी गरजे धामी सरकार पर

0
1001577688
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पांच जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण पर कहा

आगामी विधानसभा चुनाव में जनता चटाएगी धूल: लाखन

नैनीताल। सरोवर नगरी में कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति लखन नेगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर क्षेत्र की जनता को मानने का आरोप लगाते हुए कहा के जनता आने वाले चुनाव में इनको धूल चटाएगी और जवाब देगी। उन्होंने कहा जो आज गुंनडई दिखाते हुए पांच हमारे पांच जिला पंचायत सदस्यों को अगवा किया गया है। शासन और पुलिस की शह में इस घटना को अंजाम दिया गया है। लखन ने कहा अगर कल सुबह तक पांचो जिला पंचायत सदस्य घर नहीं पहुंचे तो सभी गांव की क्षेत्र की जनता यहां कुच कर डी एम और एसएसपी कार्यालय पर धरना देंगे। उन्होंने कहा यह बिहार का राज और जंगल राज नहीं चल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इनको जमीन दिखा देगी। प्रेस वार्ता के दौरान लखन काफी आक्रोशित नजर आ रहे थे। और उन्होंने कहा मैं न्यायपालिका पर विश्वास है आगे निष्पक्ष चुनाव उनकी देखरेख में होंगे और कांग्रेस प्रत्याशी जीत का परचम लहराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *