October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मिशन सिंदूर व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा निकाली

0
1001573941
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, राज्य मंत्री शांति मेहरा, कार्यक्रम संयोजक कविता गंगोला और सह-संयोजक राहुल नेगी के संयुक्त तत्वाधान में रैली का आयोजन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। बता दें मिशन सिंदूर के पराक्रम और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की जन-जागरूकता बढ़ाना था। यात्रा में नगरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या ने कहां यह वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया, वहीं मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने इसे देश की एकता व अखंडता का प्रतीक करार दिया। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा जीवंती भट्ट, रीना मेहरा, रमा भट्ट, कविता गंगोला निखिल बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, मीरा बिष्ट, आयुष भंडारी, विक्की राठौर, विकास जोशी, आशीष बजाज, शुभम कुमार, मनोज जोशी, प्रेमा अधिकारी, कमलेश ढोंडियाल पार्थ शाह, दीपिका बिनवाल, अरविंद पडियार, राधा खोलिया, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *