October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1001458290
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने दिया सुझाव

मतगणना की समस्त प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग हो

नैनीताल। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी हो चुकी है। और 14 अगस्त को मतदान और मतगणना होनी है। इस चरण में मतदाताओं की संख्या दहाई में होती है इसलिए जीत और हार का अंतर बेहद कम होता है कभी कभी प्रत्याशियों को बराबर मत भी मिलते हैं। इसलिए मतगणना की प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटिहीन होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने कहा मेरा सुझाव है कि, यदि मतगणना की समस्त प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाय तो परिणामों पर जनता का विश्वास बढ़ेगा।
कृपया जनहित में समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना की समस्त प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करने हेतु आदेशित करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *