October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

संयुक्त कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों के आंदोलन को हुए पूरे 398 दिन

0
1001545284
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनुठा पौधारोपण आंदोलन आज 398 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान के तहत गुरना देवी मंदिर परिसर स्थित गुरना वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वहीं पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण किया गया ।गुरु रानी ने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम कि कल होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में 2018 के बाद कार्यरत संविदा कर्मचारियों के 4000 मानदेय बढ़ाने हेतु पूर्व में महासंघ द्वारा कई पत्र दिए गए। इससे पूर्व निगम प्रशासन द्वारा 2018 से पूर्व के संविदा कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जा चुका है। उन्होंने आशा प्रकट की की निगम प्रशासन निदेशक मंडल की बैठक में संविदा कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी करेगा। उन्होंने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *