October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

05 यूके नेवल यूनिट एनसीसी द्वारा आयोजित

0
1001537036
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सेलिंग अभियान मेनू कैंप मे 32 किमी की साहसिक सेलिंग यात्रा पूरी की गई

नैनीताल। सरोवर नगरी में
05 यूके नेवल एनसीसी यूनिट, नैनीताल द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित “सेलिंग अभियान (मेन्यू कैंप)” का द्वितीय दिवस आज 5 अगस्त 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान 4 अगस्त को कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस. रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया था।
शिविर के प्रथम दिवस पर कैडेट्स ने 30 किमी की नौकायन यात्रा पूर्ण की, जबकि द्वितीय दिवस पर 32 किमी की साहसिक सेलिंग यात्रा पूरी की गई। आज के प्रशिक्षण में सेलिंग, स्मॉल आर्म्स ट्रेनिंग तथा ड्रिल जैसी महत्त्वपूर्ण गतिविधियाँ सम्मिलित रहीं, जिनमें कैडेट्स ने पूर्ण समर्पण व अनुशासन के साथ भाग लिया।
यह अभियान “मोस्ट इंटरप्राइजिंग नेवल यूनिट (MENU)” के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसमें कैडेट्स आगामी 10 दिनों तक 280 घंटे से अधिक नौकायन करेंगे। यह शिविर न केवल कैडेट्स की शारीरिक और मानसिक क्षमताओं का विस्तार करेगा, बल्कि उनमें नेतृत्व, टीम भावना, पर्यावरणीय चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सशक्त करेगा।
इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने कैडेट्स की उत्साही भागीदारी की सराहना करते हुए बताया कि निरंतर वर्षा और प्रतिकूल मौसम के बावजूद सभी कैडेट्स आत्मबल और संकल्प के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों में जुटे हुए हैं। यह उनकी उत्कृष्ट मानसिकता और देशप्रेम का परिचायक है।
कार्यक्रम में निम्न अधिकारी एवं स्टाफ सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे, विक्रांत सिंह, चीफ पेट्टी ऑफिसर, रवि कुमार, पेट्टी ऑफिसर, सतीश शर्मा, लीडिंग कॉम्युनिकेशन, सनी कुमार, पेट्टी ऑफिसर साथ ही, कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी में सीनियर कैडेट कैप्टन निष्ठा जोशी, सीसी बीना, सीसी प्रिंस, कैडेट गौरव, साकेय, करन, तथा अमन विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने शिविर की विभिन्न गतिविधियों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त, एक्स ओ लेफ्टिनेंट कमांडर अनिल मनहास, सब लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह, एसएमआई कमलेश, तथा अन्य समर्पित स्टाफ सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और शिविर की सुचारु रूप से संचालन में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *