October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री राम सेवक सभा में नागरिकों के साथ हुई

0
1001529585
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नंदा अष्टमी को लेकर बैठक मैं लोगों ने दिए सुझाव

नैनीताल। सरोवर नगरी के श्री राम सेवक सभा में रविवार को नागरिकों के साथ महत्व पूर्ण बैठक संस्था के अध्यक्ष मनोज शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान बैठक में लोगों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विमल चौधरी तथा नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट को सामाजिक कार्यों हेतु सम्मानित किया गया तथा उन्हें मां की चुन्नी तथा मां नंदा सुनंदा का चित्र भेट कर आभार व्यक्त किया गया। बैठक में विधायक सरिता आर्य ने कहा कि महोत्सव में मातृ शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाती है। सभी को बधाई तथा स्वस्थ रहने की कामना की । नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने कहा कि इस वर्ष सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा सभी दुकान वालों को कूड़ा एकत्र करने किए कट्टे दिए जाएंगे । झोले होटल एसोसिएशन नैनीताल द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे । यशपाल रावत ने अमरूद , तेजपत्ता चुरा के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे । पालिका अध्यक्ष ने कहा कि डोला भ्रमण अंत में नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी कूड़ा निस्तारण करेगी। बैठक में यह भी तय हुआ कि सफाई के साथ प्रसाद वितरण की विशेष व्यस्त रहेगी तथा सभा ने सभी को 28 अगस्त से 5 सितंबर तक के सभी कार्यक्रमों में सभी को आमंत्रित किया है । महोत्सव प्रांगण की सुरक्षा सी सी टीवी से की जाएगी । विधायक सरिता आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री जी भी महोत्सव में भाग लेंगे।
इस मौके पर बैठक को जीत सिंह आनंद ,बहादुर सिंह बिष्ट ,अमरजीत सिंह , जगदीश लोहनी ,यशपाल रावत , ,विमल चौधरी ,दिग्विजय सिंह ,शैलेन्द्र मेलकानी , मंजू बिष्ट ,जगदीश लोहनी , प्रदीप जेठी, मनमोहन सिंह, विमल चौधरी ,बिमल सह ,राजेंद्र बिष्ट ,केदार सिंह राठौर ,खुशहाल सिंह कार्की ,एडवोकेट मनोज साह ,ललित साह ,देवेंद्र लाल साह ,राजेंद्र लाल सह ,दिनेश भट्ट ,हरीश राणा ,डॉ मनोज बिष्ट , मोहित लाल साह ,धर्मेंद्र शर्मा, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *