October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी निवासी पूर्व छात्र व भारतीय नौसेना

0
1001520899
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कैप्टन मृदुल शाह बने

5 यूके नेवल एनसीसी यूनिट के नए कमांडिंग ऑफिसर

उनकी नियुक्ति से यूनिट में नव ऊर्जा और प्रेरणा का संचार

नैनीताल। सरोवर नगरी के पूर्व छात्र (भारतीय नौसेना ) कैप्टन मृदुल शाह बने 5 यूके नेवल एनसीसी यूनिट के नए कमांडिंग ऑफिसर। बता दें शहर के लिए
यह गर्व का क्षण है कि यहाँ पले-बढ़े एक पूर्व छात्र अब उसी नगर में स्थित नेवल एनसीसी यूनिट का नेतृत्व कर रहे हैं। कैप्टन (भारतीय नौसेना) मृदुल शाह ने 5 यूके नेवल एनसीसी यूनिट, नैनीताल के नए कमांडिंग ऑफिसर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति से यूनिट में नव ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है।
कैप्टन मृदुल शाह का जन्म नैनीताल में हुआ और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यहीं के सनवाल स्कूल में प्राप्त की। इसके बाद वे शिमला चले गए जहाँ से उन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) के 84वें कोर्स के साथ रक्षा सेवा में कदम रखा और 1 जुलाई 1994 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया। उन्होंने मिसाइल और गनरी (तोपखाना) में विशेषज्ञता हासिल की और कई अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर सेवा दी है। साथ ही, वे नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में भी महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुके हैं।
पदभार संभालने के बाद कैप्टन शाह ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यूनिट में अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि कैडेट्स को गुणवत्ता प्रशिक्षण मिल सके।
उनकी नियुक्ति से यूनिट को न केवल अनुभवी नेतृत्व प्राप्त हुआ है, बल्कि यह भी एक प्रेरणास्पद उदाहरण है कि एक स्थानीय छात्र अब उसी नगर में नौसेना एनसीसी यूनिट का नेतृत्व कर रहा है। यह पूरे नैनीताल के लिए गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *