October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पौधारोपण के साथ कर्मचारियों का आंदोलन जारी

0
1001520799
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 392 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत ।स्लोगन।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत उनके नेतृत्व में पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। वहीं पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण किया गया। गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण नियमावली जारी न होने के कारण कई कर्मचारी संविदा में ही सेवानिवृत हो ग गए हैं ।उन्होंने आशा प्रकट की कि शीघ्र ही वार्ता के माध्यम से सरकार नियमावली जारी करते हुए कर्मचारियों का नियमितीकरण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *