October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चार माह से

0
1001514674
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

वेतन न मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सोपा

जल्द वेतन न देने पर आंदोलन की धमकी दी

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका परिषद द्वारा चार माह पूर्व पार्किंग व्यवस्था जैसे कार्यों हेतु लगाए गए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अब तक वेतन नहीं मिलने पर नाराज़गी बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगरपालिका अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि “चार माह बीत जाने के बाद भी इन महिलाओं को एक भी माह का वेतन नहीं दिया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।” मंडल अध्यक्ष ने मांग की कि सभी महिलाओं को तत्काल लंबित वेतन का भुगतान किया जाए, अन्यथा आंदोलनात्मक कार्यवाही के लिए भाजपा मजबूर होगी।भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि नगर पालिका को इस प्रकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता शोभा नहीं देती, और यदि भविष्य में भी इस प्रकार का व्यवहार जारी रहा तो जन आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, सभासद काजल आर्या, भगवत सिंह रावत, पूरन सिंह बिष्ट, रमेश चंद्रा, मनोज साह जगाती, दया किशन पोखरिया, आशीष बजाज, विक्की राठौर, विकास जोशी, भारत सिंह मेहरा, युवराज करायत, कमल जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *