October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

संयुक्त कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों को आंदोलन करते हुए हो गए 390 दिन पूरे

0
1001514639
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 390 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए । पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।।के तहत आज उनके नेतृत्व में नित्य की भांति राष्ट्रीय राजमार्ग में धमोडा हनुमान मंदिर से घाट तक सड़क के किनारे पड़ी बंजर भूमि में पौधारोपण करने के क्रम में आज गुरना देवी मंदिर परिसर में स्थित पांचवी वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया व पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण किया गया। गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *