October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पुरातन छात्र सम्मेलन का तीसरा आयोजन ऑनलाइन माध्यम से हुआ

0
1001514505
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डीएसबी के पुरातन छात्रों ने भाग लिया

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय की पुरातन छात्र सम्मेलन का तीसरा आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया जिसमें डीएसबी के पुरातन छात्रों ने भाग लिया । एलुमनी ने मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च के साथ पूर्ण सहयोग का वादा किया । बैठक में एलुमनी उनके अनुभव के आधार पर उसका लाभ नए विद्यार्थियों को मिल सके इस पर वृहद चर्चा हुई । बैठक में कुलपति प्रॉफ दिवान सिंह रावत ने अपने कार्य काल के दौरान दो वर्षों के कार्य को प्रस्तुत किए तथा बताया कि मेरु ,पेयर तथा प्रधान मंत्री स्कॉलरशिप के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय का चयन किया गया है । उन्होंने सभी एलुमनी से सहयोग विश्वविद्यालय के रचनात्मक सहयोग मांगा । बैठक में यह भी तय हुआ कि एलुमनी के एक टेबल बुक बनाई जाएगी तथा गूगल फॉर्म से सभी पुरातन छात्रों को एलुमनी सेल से जोड़ा जाएगा तथा प्रति वर्ष ब्याज से सेल को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी । बैठक का संचालन करते हुए महासचिव प्रॉफ ललित तिवारी ने एलुमनी सेल की गतिविधियां तथा बजट भी प्रस्तुत किया । अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी ने विद्यार्थी को इंस्ट्रूमेंट की ट्रेनिंग पर जोर दिया । बैठक में यह भी तय हुआ कि आने वाले समय में ऑफलाइन मोड में एलुमनी मीट कराई जाएगी। बैठक में विद्यार्थियों के इंटर्नशिप कार्यक्रम में सहयोग देने तथा सभी एलुमनी से 5000 रुपया फीस देने को भी कहा गया। शोध छात्रों के लिए फेलोशिप के संदर्भ में डॉड तथा हमबोल्ट फेलोशिप में अप्लाई करवाने पर भी जोर दिया गया । बैठक को आई एफ एस मोहन ,फैलो ऑफ नेशनल अकादमी डॉ एस एस सामंत ,डॉ श्याम आस फर्तियाल ,,डॉ एस डी तिवारी,निदेशक विदेश मंत्रालय सौरव जोशी , वाइल्ड लाइफ़ संस्थान से डॉ भूपेंद्र सिंह अधिकारी , डॉ किरण तिवारी ,प्रॉफ नीता बोरा,प्रॉफ हिरदेश कुमार ,प्रॉफ हिरदेश मिश्रा बी एच यू, प्रॉफ एस पी एस मेहता ,इलाहाबाद से डॉ संजय सिंह ,डॉ एल एस चम्याल गुजरात ,पर्यावरण संस्थान से डॉ के एस कनवाल,प्रॉफ नीलू लोदियाल, डॉ जी की एस नेगी ,प्रॉफ डी एस बिष्ट ,प्रॉफ कुमुद उपाध्याय ,प्रॉफ अनिल जोशी ,अनुहरिका ,गुजरात से प्रॉफ भावना पांडे ने भी विचार रखे। इस अवसर पर डॉ विजय कुमार सहित लता ,दिशा ,वसुंधरा ,विशाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *