October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

संयुक्त कर्मचारी महासंघ का

0
1001511364
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

धमौडा हनुमान मंदिर से घाट तक सड़क के किनारे

बंजर पड़ी भूमि पर वाटिका बनाकर पौधारोपण

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 389 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए के तहत उनके नेतृत्व में आज गुरना देवी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण किया गया। गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण आंदोलन जारी रहेगा। गुरु रानी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग में धमौडा हनुमान मंदिर से घाट तक सड़क के किनारे बंजर पड़ी भूमि पर वाटिका बनाकर पौधारोपण किया जा रहा है। अब तक छह बाटिका बनाई जा चुकी हैं जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधों व फूलों का रोपण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *