October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री राम सेवक सभा की बैठक में

0
1001505298
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आगामी मां नंदा देवी महोत्सव के बारे में दी जानकारी

28 अगस्त को होगा उद्घाटन और 5 सितंबर को होगा डोला भ्रमण महासचिव: बवाड़ी

नैनीताल। सरोवर नगरी के श्री राम सेवक सभा भवन में श्री नंदा देवी महोत्सव के 123 वे वर्ष के संदर्भ में मातृ शक्ति के साथ अध्यक्ष मनोज साह की अध्यक्षता मैं बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में महासचिव बवाड़ी ने बताया कि श्री नंदा देवी महोत्सव का उद्घाटन 28 अगस्त 2025 को सभा भवन में अपराह्न 2 बजे से होगा तथा डोला भ्रमण 5 सितंबर 2025 को संपन्न होगा तथा कार्यक्रम पारंपरिक तथा सांस्कृतिक रिवाज से होगा । बैठक में विधायक सरिता आर्य ने कहा कि मातृ शक्ति का संस्कृति अक्षुण्ण रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विधायक ने कहा कि मुख्य मंत्री जी ने नंदा महोत्सव को ए ग्रेड का मेला घोषित किया है। सभी को महोत्सव की बधाई देते हुए उन्होंने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया । नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने कहा कि मेला पूर्व की तरह भव्यता से होगा। बैठक को पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ,जीत सिंह आनंद ने भी संबोधित किया । वर्ष 2025 का श्री नंदा देवी महोत्सव का पोस्टर को मातृ शक्ति के साथ विधायक तथा नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा किया। सभा ने सभी का सहयोग मांगा की महोत्सव उनके सहयोग से ओर भव्य होगा । बैठक का प्रारंभ कैलाश जोशी तथा रुद्राक्ष वर्मा के श्री नंदा सुनंदा से प्रारंभ हुई। बैठक में बड़ी संख्या मातृ शक्ति शामिल हुई । बैठक में कैलेंडर ,पोस्टर तथा झंडे कार्यकर्ताओं को दिए गए जिससे उन्हें घर घर पहुंचाया जा सके । 16 अगस्त को जन्माष्टमी का कार्यक्रम कृष्ण लीला के साथ दही हांडी का कार्यक्रम बाल कलाकारों द्वारा किया जाएगा । कदली का पेड़ टली मंगोली से लाया जाएगा। नैनीताल में 1903से श्री नंदा देवी महोत्सव का आयोजन मां नयना देवी मंदिर में आयोजित किया जाता आ रहा है तथा श्री राम सेवक सभा 1926 से मां नंदा सुनंदा का महोत्सव का आयोजन जन सहयोग से करती आ रही है। इस मौके पर बैठक में गिरीश जोशी ,अशोक साह ,बिमल चौधरी ,विमल साह ,राजेंद्र बिष्ट ,राजेंद्र लाल साह ,धर्मेंद्र शर्मा ,दिनेश भट्ट ,दीप्ति बोरा ,आनंद बिष्ट ,मोहित लाल साह ,हरीश राणा , आशीष बजाज , डॉ रेखा साह ,सभासद पूरन बिष्ट,विक्की पवार, गजाला कमाल,, ,भगवत रावत ,अंकित चंद्रा,रमेश काजल ,लता दफ़ौटी ,मुन्नी तिवारी ,अरुण साह ,सीमा साह ,मनोज साह सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश बावड़ी व प्रो ललित तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *