September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

स्नो व्यू वार्ड में विशेष सफाई अभियान

0
1001469754
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ईओ रोहिताश शर्मा और सभासद जितेंद्र जीनू के नेतृत्व में हुआ

अध्यक्ष की लोगों से अपील कूड़ा सड़क या नाली में न डालें

0

नैनीताल सरोवर नगरी में जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशन पर नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा सभी वार्डों में सफाई अभियान तेज कर दिया है बीते रोज तक वार्ड 4 हरी नगर वार्ड तक नालियों की सफाई और क्षेत्र को साफ किया गया इसी क्रम में शुक्रवार को स्नो व्यू वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा व सभासद जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘जीनू’ के संयुक्त नेतृत्व में आयोजन किया गया। यह अभियान नगर पालिका की निरंतर चल रही स्वच्छता गतिविधियों का एक सशक्त उदाहरण है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाना है। सफाई अभियान मुख्य सफाई निरीक्षक सुनीत कुमार, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, अवर अभियंता विपिन चंद्र, तथा सफाई सुपरवाइजर त्रिलोचन टॉक के साथ सफाई विभाग की समस्त टीम वार्ड में उपस्थित रही। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गली, मुख्य सड़क, सार्वजनिक स्थल, एवं व्यस्त बाजार क्षेत्रों में सफाई की गई। इस दौरान नालियों की सफाई, कूड़ा उठान, झाडू कार्य और कचरा निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया गया। अध्यक्ष महोदया का संदेशः

“हमारा नैनीताल प्रकृति की अनुपम देन है इसकी स्वच्छता, सुंदरता और गरिमा को बनाए रखना हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी हैं।नगर पालिका परिषद नैनीताल प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से सफाई अभियान चला रही है। हमारा लक्ष्य केवल सफाई करवाना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना और उनमें अनुशासन का भाव विकसित करना भी है। मैं सभी नागरिकों से यह आवश्यक अपील करती हैं किः अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठान के बाहर साफ़-सफाई रखें,

कूड़ा सड़क या नाली में न डालें,

और कचरा निर्धारित स्थान अथवा कूड़ा वाहनों में ही दें।

यह भी स्पष्ट किया जाता है कि यदि किसी स्थान पर गंदगी पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति या प्रतिष्ठान पर

चलानी कार्यवाही की जाएगी।

हमारा नैनीताल तभी स्वच्छ बन सकता है जब प्रशासन और नागरिक दोनों साथ मिलकर काम करें। आप सभी का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *