September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

व्यापारी नेता व समाजसेवी अखिलेश सेमवाल की सुपुत्री शानाया सेमवाल को

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एसआईकेएआई ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप मे

उत्तराखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त कर किया शहर का नाम रोशन

भीमताल नैनीताल। प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी अखिलेश सेमवाल की सुपुत्री शानाया सेमवाल को एसआईकेएआई ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप, उत्तराखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कार्यक्रम का शुभारंभ हरमन माइनर स्कूल की प्रधानाचार्या महिमा भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम औरौ फाउंडेशन, सिकाई उत्तराखंड एवं हरमन माइनर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। बता दे यह असाधारण उपलब्धि शानाया की कठोर मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है, साथ ही आपके परिवार के संस्कारों और निरंतर समर्थन का भी सजीव चित्रण करती है। शानाया ने न केवल अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। लोग उनके उज्जवल भविष्य को लेकर भी लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें शानाया हरमन माइनर स्कूल, भीमताल में आयोजित 8वीं सिकाई स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर दूसरे और देहरादून तीसरे स्थान पर रहा। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए करीब 300 प्रतिभागियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया। इस मौके पर
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हैंसी नरेंद्र चौहान रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता का सफल संचालन सिहान हिमांशु कुलेठा और अनीता बोरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *