November 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा ने सत्ता हासिल की है झूठ लूट और फुट की राजनीति कर:

0
1001429846
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कांग्रेस निकालेगी प्रदेश में न्याय यात्रा: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

नैनीताल। सरोवर नगरी में बीते रोज गुरुवार को सूबे के पूर्व सीएम हरीश पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार खनन माफियाओं तथा भू माफि याओं को खुला संरक्षण दे रही है। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के मुद्दे पर कहा कि हाईकोर्ट के सामने जितने बिंदु आए हैं, सरकार ने जानबूझ यह गलतियां की हैं। कहा कि सरकार का पहले से ही पंचायत चुनाव कराने का इरादा नहीं था चुनाव टालने का था। इस तरीके से सारी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है जिस कारण मामला कोर्ट पंहुचा।
पूर्व सीएम रावत ने कहा की सबसे बढ़ी खामी सरकार का रूल बनाना उनको फेलो नहीं करना है। कहा कि पंचायत राज्य एकट 2016 के अधीन रोस्टर बना हुआ है। उसका परिणाम कया होगा जिससे पूरी पंचायती चुनाव की धज्जिया उड़ा दी इससे साफ जाहिर होता है की सरकार पंचायत चुनाव कराना नही चाहती।
श्री रावत ने आरोप लगाया की सरकार अपने ही मनपसंद के लोगों को खड़ा करके चुनाव जिताना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। हालत यह है कि महिलाओं पर अत्यचार के मामले में बलात्कार के मामले में सत्ता के लोगों के नाम आ रहें है और सरकार उनको छुपाने के काम कर रही है। रावत ने कहा भाजपा सरकार ने सत्ता हासिल झूठ लूट और फुट से हासिल की हैl जिसका परिणाम नैनीताल को सफल करना पड़ा है। साथ ही यह सरकार बेरोजगारी को रोकने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है।सडक़ो पर बड़े-बड़े डंपरो से लोगों को रौदने के मामले आ रहें हैं, जाम पूरे प्रदेश की बड़ी समस्या बन गया है। उन्होंने कहा धामी सरकार की विफलताओं को लेकर जल्द ही कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाएंगे और हर मोर्चे पर विफल हो चुकी सरकार की नामाकियों को गिनाएंगें और जनता को कांग्रेस के प्रति जागरुक किया जाएगा। नगर के नैनी रिट्रीट होटल में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डा.रमेश पांडे, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल,नैनीताल की पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल,नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगर अनुपम कबडवाल, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह समेत युवा कांग्रेसी नेता त्रिभुवन सिंह फ र्तियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी तथा संजय कुमार संजू समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *