शिक्षिका श्रीमती बिना पांडे की अंतिम यात्रा
बैंड बाजे के साथ निकाल कर किया गया अंतिम संस्कार
शव वाहन को गेंदे के फूल से सजाकर निकाली गई अंतिम यात्रा
लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें शव यात्रा

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल बाजार निवासी अध्यापिका श्रीमती बीना पांडे 76 पत्नी स्वर्गी कर्नल अनिल पांडे का बीते मंगलवार दिल्ली में हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। उनकी मृत्यु की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके पुत्र अभय पांडे स्कॉटलैंड पुत्री रोहिणी पांडे कुमार विदेश इंग्लैंड और दामाद दीपक कुमार द्वारा उनका अंतिम संस्कार गुरुवार गाजे बाजे के साथ भव्य तरीके से शव यात्रा निकालकर नमन आंखों से किया गया। बता दें शिक्षिका बिना पांडे शहर के प्रसिद्ध बिशप शो इंटर कॉलेज में शिक्षिका थीं और वहीं से सेवानिवृत्ति हुई थी। सेवानिवृत्ति होने के पश्चात वह पुत्र पुत्री के साथ बाहर ही रहती थी। इन दिनों वह दिल्ली में पुत्र अभय पांडे के साथ थी और अचानक हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया वह अपने पीछे पूरा हरा भरा परिवार पुत्र अभय पांडे पुत्री रोहिनी पांडे कुमार, जमाई दीपक कुमार, नाती धनंजय कुमार, नातिनी रूपरना कुमार, और भाई अजय बिष्ट, संजय बिष्ट, को रोता बिलगता छोड़ गए हैं। इस गम के माहौल में भी परिवार के लोगों ने उनके शव यात्रा वाहन को गेंदे के फूल से सजाकर बैंड बाजे के साथ निवास स्थान से इंडिया होटल तक श्री पाषाण देवी मंदिर के दर्शन कराकर पाइंस घाट में उनका अंतिम संस्कार किया। उनके निधन पर मारुति नंदन शाह, अमनदीप आनंद, भुवन लाल शाह, नासिर खान, सुखदीप आनंद, राजेंद्र मनराल, शोभा तिवारी, संजय मेहरा, योगेश शाह, हनी छाबड़ा, कनक शाह,दिनेश कर्नाटक पप्पू, मोहन नेगी, नीरज पंत, भगवत पंत, सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है




















