March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा के शिष्टमंडल ने

0
1001428124
012 013
111 222 333

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत से की शिष्टाचार मुलाकात

संविदा शिक्षकों को सम्मानजनक दिया जाए वेतन: अध्यक्ष डॉक्टर ललित तिवारी

नैनीताल सरोवर नगरी में भ्रमण पर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत से कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात कर प्राध्यापकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा ज्ञापन देकर उनके समाधान का निवेदन किया। कूटा ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय में वर्षों से संविदा तथा अतिथि शिक्षक सेवा से रहे हैं परंतु उनको सम्मानजनक वेतन नहीं मिल रहा है। कूटा ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों तथा विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों द्वारा इन शिक्षकों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अनुसार 57700 प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है साथ ही एक जे आर एफ को भी इनसे अधिक छात्रवृति मिल रही है ।कूटा के शिष्टमंडल कहा कि सरकार को इनको सम्मान जनक वेतन 57700 रुपए दिए जाना चाहिए। कूटा ने ये भी कहा कि 10 वर्षों से अधिक कार्य करने वाले उक्त शिक्षकों को नियमित किया जाए। ऐसे प्रोफेसर जिनको 10 वर्ष से अधिक प्रोफेसर के पद पर हो गए है उनको यू जी सी नियमानुसार वेतन लेवल 15 भी स्वीकृत किया जाना चाहिए। कूटा के शिष्टमंडल में प्रो.ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार, डॉ.दीपक मेलकानी , डॉ.मोहित रौतेला के साथ साथ विधायक सरिता आर्य ने कूटा की मांग का समर्थन किया। इस अवसर प्रो.ललित तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक का भी विमोचन उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *