आपातकाल के ‘काले दिवस’ पर
भाजपा मंडल ने लगाई चित्र प्रदर्शनी सफलतापूर्वक सम्पन्न

नैनीताल। सरोवर नगरी में भाजपा मंडल द्वारा आपातकाल की 50वीं बरसी पर “आपातकाल का काला दिवस” विषयक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन मल्लीताल रिक्शा स्टैंड स्थित प्रदर्शन स्थल पर किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक सरिता आर्या द्वारा किया गया। इस दौरान आपातकाल की 50वीं बरसी पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि भाजपा हर स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। कार्यक्रम मे सह संयोजक काजल आर्या, आशीष बजाज, रोहित और युवराज का विशेष योगदान रहा। अंत में कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और आपातकाल के शहीद लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय अध्याय था। इस मौके पर नितिन कार्की (मंडल अध्यक्ष) शांति मेहरा (दर्जा राज्य मंत्री), निखिल बिष्ट (मंडल उपाध्यक्ष), मोहित लाल साह (मंडल उपाध्यक्ष),
ज्योति ढोंडियाल मंडल उपाध्यक्ष आशा आर्या मंत्री,काजल आर्या मंत्री और सह संयोजक, मयंक, मनोज पंत कोषाध्यक्ष, भारत सिंह मेहरा कार्यालय मंत्री, कमल जोशी आईटी संयोजक,
आनंद बिष्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष,
नीतू जोशी, अरविंद पडियार,
दयाकिशन पोखरिया, सभासद भगवत रावत, पूरन बिष्ट, गजाला कमाल, मनोज साह जगाती, राहुल नेगी, रोहित जोशी, युवराज करायत, प्रियांशु आर्या, अरुण कुमार, संतोष कुमार, शैलेन्द्र बर्गली, आशु उपाध्याय, कलावती असवाल, कविता गंगोला, संतोष साह,कृष्ण कुमार शर्मा, धीरज गौरव पटवाल,
मनीष भट्ट, अरुण बोरा, आशीष बजाज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।




















