November 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बिड़ला विद्या मंदिर में अखिल भारतीय आईपीएससी ताइकोडो प्रतियोगिता का

0
1001426034
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि बिड़ला विद्या मंदिर के सदस्य बोर्ड ऑफ गवर्नर सूरज अग्रवाल द्वारा किया गया

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिशिष्ट बिड़ला विद्या मंदिर में आज अखिल भारतीय आईपीएससी ताइकोडो प्रतियोगिता 2025 का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि बिड़ला विद्या मंदिर के सदस्य बोर्ड ऑफ गवर्नर सूरज अग्रवाल द्वारा किया गया। बता दे इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिष्ठित स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता 24 व 25 जून को खेली जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिड़ला विद्या मंदिर के सदस्य बोर्ड ऑफ गवर्नर सूरज अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ताइकोडो न केवल एक खेल है, बल्कि यह अनुशासन और आत्म-संयम भी सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने खेल के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया। बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा, हमें गर्व है कि हमारे संस्थान में इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। हमें विश्वास है कि यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के लिए एक मंच प्रदान करेगी, बल्कि यह क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरित करेगी। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दी और सफल आयोजन की कामना की।
प्रतियोगिता में बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल, एमिरेल हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, राजकुमार कॉलेज राजकोट, असम वैली स्कूल असम, संस्कार वैली स्कूल भोपाल, पेस्टल वीड स्कूल देहरादून आदि देश के प्रतिष्ठित स्कूल प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के वित्त प्रबंधक संजय गुप्ता, उप प्रधानाचार्य राकेश मुलासी, खेल प्रशिक्षक पृथ्वीराज सिंह किरोला, लीला सिंह बिष्ट, केदार सिंह गडिय़ा समेत विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे। संचालन जतिन ग्रोवर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *